हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता 2021

11 नवंबर 2021 को हिमालयन पब्लिक स्कूल ,कार्गी ग्रांट, में हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे ओलंपस हाई के 2 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का विषय था “वर्तमान में जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता है।” इस विषय के पक्ष में ओलंपस हाई की कक्षा 10 की छात्रा प्रज्ञा सिंह ने और कक्षा 12 की समृद्धि सैनी ने विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में प्रज्ञा सिंह और समृद्धि सैनी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें ₹5000 की धनराशि भी प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर निर्देशक महोदय कुणाल शमशेर मल्ला और प्रधानाचार्य डा. अनुराधा मल्ला ने बधाई दी।