23 अगस्त 2025 व 24 अगस्त 2025 को चिन्मय मिशन संस्था द्वारा आयोजित की गई श्रीमद् भागवत गीता के पंचदश अध्याय में कुल 10 विद्यालयों ने भाग लिया । यह प्रतियोगिता दो दिवसीय थी। जिसमें ओलंपस हाई के विद्यार्थियों ने श्लोक को कंठस्थ कर शुद्ध उच्चारण कर अपनी प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन किया ।
इस प्रतियोगिता की तैयारी सभी विद्यार्थी लगभग 2 महीने से कर रहे थे ।अभिभावकों ने भी अपनी बहुत अच्छी भूमिका अदा की, जिसके लिए हम उनके सदा आभारी रहेंगे।
अध्यापिकाओं ,अभिभावकों व विद्यार्थियों के अथक प्रयास के कारण ही ओलंपस हाई के चार विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया।
समूह ( B) से वृषांक ढोंडियाल ( कक्षा 2) द्वितीय स्थान
समूह( C )अक्षिमा डंगवाल (कक्षा 4) प्रथम स्थान
समूह (D) सरस तिवारी (कक्षा 6) प्रथम स्थान
समूह (E) अदवय केशव शर्मा (कक्षा 8) द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
इन सभी विजेताओं को उपहार स्वरूप एक प्रमाण पत्र ,एक गीता जी की पुस्तक ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम विजेता को ₹2000 की नकद राशि व द्वितीय विजेता को ₹1500 की नकद राशि मिली ।अब इन विजेताओं को चिन्मय मिशन संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा ।
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक महोदय डॉ कुनाल शमशेर माल्ला , महोदया डॉ अनुराधा पुंडीर माल्ला व प्रधानाचार्या डॉक्टर ज्योति गुप्ता जी ने सभी विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई दी और जीवन पथ में आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।








